शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन स्थित प्रतीक्षालय में महिला रेलवे कर्मचारी के साथ युवक ने अभद्रता कर दी। शोर-शराबा होने पर कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया।
शनिवार को सुबह में रेलवे के एक विभाग में कार्यरत कर्मचारी पड़ोस में बने प्रतीक्षालय में जाकर बैठ गई। उसे अकेला देखकर एक युवक भी पहुंच गया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। रेलवे कर्मियों ने उसे पकड़कर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर जीआरपी रेहान अली ने बताया कि आरोपी मानसिक मंदित है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद