फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चौहनापुर मार्ग पर गड्ढा होने से हादसे का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
चौहनापुर मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। चौहनापुर मार्ग पर बांसखेड़ा गांव की गोशाला के सामने गहरा गड्ढा हो जाने से वहां वाहन अनियंत्रित होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। इसके बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं कराई जा रही।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले ही इस मार्ग का चौड़ीकरण कराया गया। मार्ग के एक तरफ का आधा हिस्सा धंस जाने से वह गड्ढों में तब्दील हो गया। इस कारण लोगों को वहां चार पहिया वाहन निकालने में काफी दिक्कत होती है। किसानों की उपज से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियाें का पहिया गड्ढे में जाने से हादसे का खतरा बना रहता है।
रात के वक्त कई बार बाइक सवार गढ्ढे में पहिया जाने से गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने हादसा टालने के लिए प्रशासन से मार्ग की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें