फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाजार में स्पेशल छलनी और थाली सेट की बढ़ी मांग

विज्ञापन
शाहजहांपुर ​स्थित मंडी में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। करवाचौथ नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। व्रत की तैयारियों के लिए महिलाएं पूजन सामग्री, रंग-बिरंगे करवे और थाली सेट की खरीदारी कर रही हैं। इस बार फैंसी डिजाइन वाली छलनी और सजावटी करवे महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर सदर बाजार, चौक, मंडी, जलालनगर बजरिया समेत कई स्थानों पर रौनक बढ़ गई है। पूजा की सामग्री की दुकानें सज गई हैं, जिस पर खरीदारी करने के लिए महिलाएं पहुंचने लगी हैं। बुधवार से अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। बाजार में रंग-बिरंगी करवे उपलब्ध हैं। सबसे ज्यादा फैंसी आइटम की मांग है।
मंडी के व्यापारी गौरव भारद्वाज बताते हैं कि 60 से लेकर सौ रुपये तक के करवे उपलब्ध हैं। मिट्टी के करवे को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इसी तरह लोटा और छलनी सहित थाली सेट 200 रुपये में बिक रहा है। महिलाएं इसे सबसे ज्यादा खरीद रही हैं। पूजन के लिए चूड़ा और चावल भी खरीदे जा रहे हैं। चूड़ा 100 रुपये किलो और चावल 200 रुपये किलो की दर से उपलब्ध हैं। पीली सींक 10 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन


सोलर शृंगार के सामान की मांग बढ़ी
सोलह शृंगार के सामान की भी मांग बढ़ गई है। महिलाएं सजने-संवरने के लिए फैंसी चुटीला और जूड़े का सामान खरीद रही हैं। फैंसी चुटीला 300 से 500 रुपये तक और स्टोन वर्क वाला जूड़ा 150 से 300 रुपये तक में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें