गांव बेला में पार्थ पथ हरिशंकरी महोत्सव यात्रा के दौरान मौजूद संत और विधायक। संवाद
- फोटो : Archive
पुवायां। मोहम्मदी के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य अतिथि संत हनुमान प्रसाद, पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने गांव बेला के मन कामेश्वरनाथ मंदिर से तीन दिवसीय पार्थ पथ हरिशंकरी महोत्सव यात्रा का शुभारंभ किया।
मंगलवार को विधायक और संत हनुमान प्रसाद ने गोपाष्टमी के पर्व पर पहले गाय की पूजा की और गुड़, चना खिलाया। इसके बाद 17 से 19 नवंबर तक चलने वाली पार्थ पथ हरिशंकरी महोत्सव यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर हनुमान प्रसाद ने कहा कि गोमती नदी के किनारे जिन स्थानों पर देवताओं और पांडवों ने शिवलिंग स्थापित किए हैं, यात्रा में शामिल लोग वहां जाकर पूजा-अर्चना करेंगे और हरिशंकरी पौधों का रोपण करेंगे।
मंदिर परिसर में पौधों का रोपण करने के बाद पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर केके गुप्ता, संजय त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, प्रेमशंकर वाजपेयी, अरविंद मिश्रा सहित कई लोग यात्रा में शामिल रहे। संवाद