राजकीय मेडिकल कॉलेज में एंडोस्कोपी लैब का उदघाटन करते वित्तमंत्री। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित मुख्य द्वार, चहारदीवारी और जनरल मेडिसिन विभाग में स्थापित एंडोस्कोपी लैब का उद्घाटन किया।
वित्तमंत्री ने कहा कि नए मुख्य द्वार और चहारदीवारी से जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। वहीं एंडोस्कोपी लैब के शुरू होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक चिकित्सा उपचार मिल सकेगा। सांसद अरुण सागर ने वित्तमंत्री के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नई एंडोस्कोपी लैब के इंचार्ज डॉ. पंकज कुमार सिंह बनाए गए हैं।
अब मरीजों को निजी सेंटरों या बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वित्त नियंत्रक अर्चना त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. सरोज कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेंद्र पाल सहित आदि मौजूद रहे। संवाद