फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसएस विश्वविद्यालय में मीडिया सेल का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस विश्वविद्यालय में मीडिया सेल का उद्घाटन किया गया। कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने इसे विश्वविद्यालय की प्रगति का आइना बताया। उन्होंने कहा कि यह सेल विश्वविद्यालय को तेजी से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

कुलपति ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीकांत मिश्र ने मंत्रोच्चारण किया और कविता भटनागर ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। सह समन्वयक और भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने मीडिया सेल की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की। मीडिया सेल के लिए विभिन्न सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। इनमें प्रिंट मीडिया व रिकॉर्ड के लिए शिशिर शुक्ला और सुधाकर गुप्ता शामिल हैं। सोशल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विकास खुराना, हिंदी समाचार कविता भटनागर और अंग्रेजी समाचार बरखा सक्सेना देखेंगी।
डिस्प्ले बोर्ड अपडेट बलवीर शर्मा, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी दीपक साहू और फेसबुक व यूट्यूब चैनल अवनीश कुमार सिंह संभालेंगे। इस अवसर पर वाणिज्य संकायाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, समन्वयक जयशंकर ओझा, आलोक मिश्र, अजीत सिंह चारग, प्रमोद यादव, प्रांजल शाही, राजनंदन सिंह राजपूत, पूजा वाजपेयी, प्रतिभा सक्सेना और व्याख्या सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें