फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी में उमड़ी सिख संगत

Sat, 09 Jan 2016 08:37 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिखों के आराध्य गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुखमनी सेवा सोसाइटी की ओर से चलाई जा रही पाठों की लड़ी का आज समापन हो गया। अंतिम दिन नगर में प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन

प्रभातफेरी का शुभारंभ रामनगर स्थित तेगबहादुर गुरुद्वारा से किया गया। प्रभातफेरी बजरिया, बस अड्डा, टाउनहाल, सदर बाजार, लाल इमली चौराहा, मोहनगंज होते हुए गुरुद्वारा कुटिया साहिब में समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और जलपान कराकर प्रभातफेरी का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह होड़ा, राजू बग्गा, गुरुवचन सिंह माटा आदि शामिल रहे। इस दौरान संत सिपाही गतका पार्टी से जुड़े युवाओं ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर वाहवाही लूटी।
गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के साथ महिलाएं सबद-कीर्तन करते चल रही थीं। संचालन सुखमनी साहिब सोसाइटी के अध्यक्ष हरभजन सिंह दुआ और महामंत्री जुझार सिंह मोगा ने किया। व्यवस्था में कुटिया साहिब के प्रधान गुरुबख्श सिंह पू्रथी, कमलेश कौर माटा, गुरशरन सिंह रानू, जवाहर सिंह टुटेजा, रंजीत सिंह बग्गा, तजेंद्र सिंह, अवतार सिंह मोगा, जसनीत कौर, शरनजीत कौर, परमजीत सिंह, रिंकू, प्रेेम सिंह अहूजा, कर्मजीत सिंह, मंजीत सिंह मोगा, जगीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, रानी ढींगरा, हरजीत कौर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन


मुख्य नगर कीर्तन आज
गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को दोपहर 12 बजे गर्रा फाटक स्थित पंजाब सर्विस स्टेशन से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जानकारी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के महामंत्री हरभजन सिंह दुआ ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें