फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन में आलोक और भाषण में नौशाद विजयी

Wed, 21 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 चुनाव नजदीक आने पर मतदाताओं को जागरुक करने का अभियान गति पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को जागरुक करने के लिए अभियान शुरू कर रखा है।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनाें इकाइयों से जुड़े छात्र-छात्राओं ने स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से सहपाठियों को मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. जमील अहमद ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ी ताकत होती है। यह ऐसा शस्त्र है जिसके माध्यम से हम अपने मन का नेता चुन सकते हैं, मतदान की उपेक्षा जनतंत्र को कमजोर करती है। इसलिए हर वयस्क व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह निर्भीक होकर मतदान करे। निष्पक्ष मतदान राष्ट्र की उन्नति में सहायक होता है। 
इसके बाद हुई स्लोगन प्रतियोगिता में एमए पूर्वार्द्ध के छात्र आलोक ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के शिवम सक्सेना ने द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सबरीना ने तृतीय स्थान हासिल किया। आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद तारिक और डॉ. शबाना साजिद, डॉ. सुहेल नकवी, डॉ. ऊषा गर्ग, डॉ. साबरा, डॉ. मकफी, रिजवान, स्मृति सिंह, अमरदीप, सरिता पांडेय, शिवम पांडेय आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

इधर, इस्लामिया इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य शाकिर अली खां ने छात्रों का आह्वान किया कि जिन अभिभावकों तथा आसपास के लोगों के मतदाता पहचान पत्र नहीं बने हैं, उन्हें पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित करें। प्रतियोगिता में नौशाद ने प्रथम, आदित्य दीक्षित ने द्वितीय और कैफ ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में डॉ. मलिक अस्मत अली, सगीर अहमद और निसार हसन खां शामिल रहे। एनसीसी लेफ्टिनेंट मो. अयूब के संचालन में हुए कार्यक्रम में स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें