फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम दिन शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयघोष 

Fri, 19 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
शिवालय - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
सावन के अंतिम दिन को क्रांतिकारियों की नगरी शिवमय हो गई। हर ओर भगवान भोलेनाथ की जय-जयकार ही सुनाई दे रही थी। श्रद्घालुओं ने अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सावन के अंतिम दिन को भोर होते ही मंदिरों की घंटियां टनटनाने लगी थीं। पुरुष, महिलाएं, बच्चे और युवा सभी हाथों में पूजा की थाली लिए लंबी कतारों में लगे रहे। अपनी बारी आने पर भक्तों ने भोले बाबा का अभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प, फल, मिष्ठान, भांग, धतूरा, चंदन, अक्षत आदि अर्पित कर सुख-समृद्घि की कामना की। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। यही सिलसिला देर रात तक देखने को मिला।
श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर और बाबा बनखंडीनाथ मंदिर को बिजली की झालरों और पुष्प-पत्तों से सजाया गया। देर रात तक भक्त प्रसाद चढ़ाकर आरती करते रहे। सुरक्षा के लिहाज से सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। महिला पुलिस की भूमिका खास तौर पर सराहनीय रही। वहीं नगर पालिका ओर से मंदिरों केआसपास सफाई कराकर चूना डलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें