फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कौन बनेगा गुरु सिख प्यारा में प्रगति सिंह ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
गां गुहलुइया की मीरी पीरी खालसा एकेडमी में प्रगति सिंह को पुरस्कार देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव गुहलुइया के मीरी पीरी खालसा एकेडमी में तीन दिवसीय कौन बनेगा गुरु सिख प्यारा प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रगति सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 20 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

सिख गुरुओं की शहादत के बारे में जानकारी के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता में दूसरे दिन गुरुनानक कॉन्वेंट स्कूल बंडा, रूपा देवी पब्लिक इंटर कॉलेज बिलसंडा, सरस्वती शिशु मंदिर कसगंजा, सरस्वती शिशु मंदिर नभीची, गुरु हरिकृष्ण बाल विद्या मंदिर पोखरापुर के 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रगति सिंह को प्रथम, तरुष शुक्ला को द्वितीय, आयुष गंगवार को तृतीय, शिवांगी तिवारी को चतुर्थ और दिव्यांश सिंह को पांचवां स्थान मिला। प्रथम पुरस्कार के रूप में 20 हजार, दूसरा स्थान पाने वाले को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। तृतीय को दस हजार, चौथे को पांच हजार व पांचवें को तीन हजार रुपये दिए गए। प्रधानाचार्य दलविंदर सिंह ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें