कुतुआपुर के मनोहर लाल महाविद्यालय में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से
कुर्रियाकलां। कुतुआपुर गांव के मनोहर लाल महाविद्यालय के मैदान पर शनिवार से क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। उद्घाटन मैच में मरेना की टीम ने पल्हौरा की टीम को चार विकेट से हरा दिया।
मरेना की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। पल्हौरा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए। इसमें लोकेश सिंह ने 80 रन जोड़े। बाद में मरेना टीम के सत्येंद्र सिंह ने 41 और जितेंद्र सिंह ने 32 रन की शानदार पारी खेलकर 10 ओवर में ही टीम को जीत दिला दी।
सत्येंद्र ने तीन विकेट भी लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि अजीत मिश्रा ने टूर्नामेंट की पहली गेंद खेलकर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक सुधीर यादव, प्राचार्य अमित कुमार, सुदर्शन सिंह, डॉ. सुविज्ञ, रामराज कुशवाहा, वीरभान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद