फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रथम चरण में दो से 16 फरवरी के बीच होंगे आरटीई के तहत आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए नि:शुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत तीन चरणों में आवेदन किए जाएंगे। पहला चरण दो फरवरी से प्रारंभ होगा। बीएसए ने आवेदन के लिए समय सारिणी को बीईओ कार्यालय भेजा है।
विज्ञापन

दो से 16 फरवरी तक पहले चरण में आवेदन होंगे। सत्यापन के बाद 18 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। 20 फरवरी को बीएसए कार्यालय से विद्यालयों के लिए आवंटन के सापेक्ष नामांकन किए जाने के लिए आदेश निर्गत होंगे। दूसरा चरण 21 फरवरी से सात मार्च तक होगा। इसकी लाटरी नौ मार्च को निकलेगी। इसी तरह तृतीय चरण 12 से 25 मार्च के मध्य होगा। 27 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। शिक्षकों के अनुसार, इस बार तीन चरणों में आवेदन हो रहे हैं, जबकि पिछली बार चार चरणों में आवेदन का मौका मिला था।

आवेदन से पहले कराना होगी मैपिंग
आरटीई के तहत आवेदन करने से पहले जिले के सभी गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की प्रारंभिक कक्षा की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत के आधार पर शत-प्रतिशत मैपिंग कराई जाएगी। उसके बाद पंजीकरण की कार्रवाई होगी। परियोजना से आवेदनों के सत्यापन व विद्यालय आवंटन के बाद शत-प्रतिशत नामांकन के लिए ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन में लगने वाले प्रमाण पत्रों के लिए विभागों में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशक का पत्र प्राप्त हो गया है। उसी समय सारिणी के आधार पर आवेदन कराए जाएंगे। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
- सुरेंद्र मौर्या, बीईओ मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें