फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महोलिया वीरान गोशाला में चरनी में भूसा मिला न पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने गांव महोलिया वीरान के वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया तो व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। सांड़ों की चरनी में पानी और भूसा नहीं मिला। कर्मचारियों ने बताया कि चरनी टूटी होने के कारण पानी बहता है और कीचड़ हो जाता है। सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोशाला में गोबर और कीचड़ होने के कारण मच्छराें की भरमार मिली। इस पर सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि गाय और सांड़ों के टिनशेडों की नियमित सफाई होनी चाहिए और टूटी चरनी भी तत्काल सही कराई जाए। पशुधन अधिकारी अतुल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

बीईओ का स्पष्टीकरण मांगा
सिंधौली। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय ढकिया हमीदनगर का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में सेवक सचिन कुमार उत्पल 16 जून 2022 से लगातार अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव को खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण लेकर संबंधित कर्मचारी की अनुपस्थिति के संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था और दिव्यांग शौचालय ठीक करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत के सचिवालय कार्यालय में ताला लगा मिलने पर सीडीओ ने सचिव और पंचायत सहायक का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें