फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अक्तूबर में 33 सौ बिजली बिल गलत मिले, कराए गए संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्युत निगम में अक्तूबर महीने के दौरान करीब 33 सौ उपभोक्ताओं के बिजली बिल गलत पाए गए। इन बिलों को संशोधित कर सही कराया गया। बिलों में गड़बड़ी सामने आने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुधार की कार्रवाई कराई।
विज्ञापन

जिले में लगभग चार लाख 90 हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है। इनमें लगभग छह प्रतिशत उपभोक्ताओं के बिलों में गड़बड़ी सामने आई है। सॉफ्टवेयर की वजह से कई बिल आरडीएफ श्रेणी में दर्ज हो गए थे। इसके चलते बिलों में गड़बड़ी की आशंका जताई गई। मीटर रीडर की ओर से रीडिंग दर्ज करने में त्रुटि होने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया गया।
मामले की जानकारी मिलने पर अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह के निर्देश पर संबंधित बिलों की जांच कराई गई और उन्हें सही कराया गया। एसई ने बताया कि अक्तूबर में करीब 3300 बिलों का रिवीजन किया गया। बिलों में सुधार की प्रक्रिया पूरी होने से राहत मिली।
विज्ञापन

-
कभी बिल जमा नहीं करने वाले 12 सौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
विद्युत निगम ने कभी बिल अदा नहीं करने वाले 12 सौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। इन उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 87 करोड़ रुपये बकाया है। लंबे समय से बिल जमा नहीं होने के कारण बकाया वसूली निगम के लिए चुनौती बनी हुई है। बकाया वसूली को लेकर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें