फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही में सांडने ने हमलाकर बुजुर्ग को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/निगोही। आवारा घूमने वाले सांड़ फसलें उजाड़ने के साथ लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बन गए हैं। शुक्रवार आधी रात को निगोही इलाके में सांड़ ने एक बुजुर्ग पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग की चीखें सुनकर पहुंचे परिजन ने किसी तरह सांड़ को भगाया। अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव पकड़िया निवासी श्रीपाल सिंह (70) रोज की तरह शुक्रवार रात घर के दरवाजे के पास सोए थे। उनके बेटे नत्थू सिंह, भानू सिंह, बैजनाथ सिंह घर की छत सो रहे थे। रात में करीब एक बजे श्रीपाल सिंह की आंख खुल गई। तभी वह शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे होंगे। तभी अचानक उन पर एक सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने श्रीपाल को सींगो पर उठाने के बाद जमीन पर पटक दिया। इसके बाद कई बार हमले किया। इससे श्रीपाल बुरी तरह घायल हो गए। उनकी चीखें सुनकर जागे परिजन लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड़ को भगाया। इसके बाद परिजन गंभीर हालत में श्रीपाल को निगोही सीएचसी ले गए। सीएचसी पहुंचने से पहले ही श्रीपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। फिर इसकी सूचना निगोही पुलिस को दी गई।
तीन गांवों में है सांड़ का आतंक
बुजुर्ग श्रीपाल की जिस सांड़ ने जान ली उसकी पकड़िया के अलावा पड़ोस के ककहा महमूदपुर और चकुलिया गांवों में भारी दहशत है। लोग खेतों की ओर अकेले जाने से डरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इसी सांड़ ने करीब एक महीने पहले ककहा महमूदपुर के राजवीर को घायल कर दिया था। इसके बाद चकुलिया गांव के बुधपाल पर हमला किया था। ग्रामीणों का कहना है कि सांड़ इतना खूंखार हो चुका है कि किसी भी व्यक्ति को अकेला देखते ही हमला कर देता है।
विज्ञापन

निगोही इलाके में पहले भी लोगों की जान ले चुके हैं सांड़
ग्रामीणों के मुताबिक करीब एक साल पहले निगोही इलाके दियूरिया गांव निवासी ज्वाला मुंशी को सांड़ ने हमला करके मार डाला था। उसी गांव के 70 वर्षीय दोदराम की सांड़ ने हमलाकर जान ले ली थी। हमला उस वक्त किया जब दोदराम गांव के बाग में बैठे थे। करीब एक महीने पहले खजुरिया गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी पर सांड़ ने हमला किया था। 20 दिन पहले खजुरिया गांव के ही कर्मवीर पर सांड़ ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें