फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के मेल मेडिसिन स्टोर में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में आग लगने से जला पड़ा सामान - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह मेल मेडिसिन स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठता देखकर आसपास के वार्ड में भर्ती मरीजों में भगदड़ मच गई। अस्पताल स्टाफ ने वार्ड के दरवाजे तोड़कर अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। सीएमएस के अनुसार, आग से बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। मेल मेडिसिन रूम में पुराने कपड़ा, स्टाफ नर्स का सामान रखा जाता है।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। कमरे में धुआं निकलने से वार्ड में भर्ती मरीज घबरा गए। शोर-शराबा होने पर अस्पताल का स्टाफ भी दौड़कर आ गया। मरीजों को बाहर निकलने के बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस बीच कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की में छेदकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें शांत होने के बाद स्टोर रूम का दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया।
स्टाफ को दी गई ट्रेनिंग काम आई
राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्टाफ को आग बुझाने का प्रशिक्षण पहले ही दिया गया था। सुबह आग लगने के बाद कर्मचारी तुरंत अलर्ट हो गए। सबसे पहले स्टोर रूम के पास के वार्ड में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया। उसके बाद आधे घंटे की मेहनत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

100 बेड में पर्याप्त इंतजाम, मेडिकल कॉलेज में सिर्फ अग्निशमन यंत्र
अस्पताल परिसर के पीछे बन रहे 100 बेड के अस्पताल में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम किए हैं, लेकिन मुख्य अस्पताल में आग बुझाने के लिए केवल अग्निशमन यंत्रों पर निर्भर हैं। बताते हैं कि यहां पर करीब 100 अग्निशमन यंत्र को लगाए गए हैं।
वार्ड में भर्ती थे 38 मरीज
जिस जगह पर आग लगी है। वहीं पर बने वार्ड में खांसी, बुखार आदि के 38 मरीज भर्ती थे। अचानक धुआं निकलने पर तीमारदार अपने मरीजों को लेकर वार्ड से बाहर की ओर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
मेल मेडिसिन स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। अस्पताल स्टाफ ने मरीजों को वार्ड से बाहर निकालने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। -डॉ. एयूपी सिन्हा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें