फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: झोंपड़ियां गिराए जाने के विरोध में नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
नगर आयुक्त को ज्ञापन देने जाते अंतरराष्ट्रीय मानवा​​धिकार सुरक्षा संगठन के पदा​धिकारी। स्रोत:
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने कई वर्षों से मोहल्ला मामूड़ी में रहने वाले लोगों की झोंपड़ियों को गिराए जाने के विरोध में शुक्रवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वकार आलम वारसी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि मोहल्ला मामूड़ी में रेलवे लाइन के किनारे पिछले कई वर्षों से झोंपड़ी डालकर लोग रहते आए हैं। नाला निर्माण के कार्य के लिए झोंपड़ियों को तोड़ने का कार्य किया गया। उन्होंने नाले पर होने वाले निर्माण कार्य की जांच कराने, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने, मघईटोला में लाइटों को सही कराने आदि की मांग की गई। ज्ञापन पर रईस खान, रामकुमार गुप्ता, अशरफ कुरैशी आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें