फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ससुराल के लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव सकरापुर स्थित ससुराल के पास बाग में फंदे से लटके मिले युवक की मौत के मामले में पिता ने पुत्र की ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव पिपरिया सिंगीपुर के जंडैल का शव 21 फरवरी की सुबह सकरापुर के पास बाग में लटका मिला था। वह सुबह चार बजे घर जाने की बात कहकर निकले थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई थी। जंडैल के पिता विजयपाल ने पुलिस को बताया कि उनके 28 वर्षीय पुत्र जंडैल की शादी आठ वर्ष पूर्व पुवायां के गांव सकरापुर में हुई थी।
ससुराल के लोग पुत्र पर दबाव बनाते थे कि जमीन बेचकर सकरापुर आकर रहो। मना करने पर ससुर, साली और दो साले पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। धमकी दी जा रही थी कि ससुराल में नहीं रहने पर साली से तहरीर दिलवाकर फंसा देंगे। पुत्र ने उनको यह जानकारी दी थी।
विज्ञापन

जंडैल 20 फरवरी को ससुराल गया था। पुत्र ने उनको कॉल कर बताया था कि उस पर ससुराल में रहने को दबाव बनाया जा रहा है। ससुराल के लोगों के प्रताड़ित करने पर पुत्र ने 21 फरवरी की सुबह बाग में फंदा लगाकर जान दे दी थी। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें