फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में फांसी पर लटका युवक

Wed, 18 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में रह रहे एक व्यक्ति ने सोमवार घर के पास लगे पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव लटका देख पत्नी, बच्चों और ससुराल के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। खुटार के गांव कोल्हूगाढ़ा निवासी 42 वर्षीय राघवेंद्र दीक्षित की ससुराल पुवायां के गांव जुझारपुर में है। मृतक के साले विमलेशचंद्र ने बताया कि बहनोई राघवेंद्र कुछ समय से उनके पास रहते थे।  राघवेंद्र की पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि पति कुछ दिन से परेशान चल रहे थे। सोमवार शाम उन्होंने घर से बाहर लेटने की इच्छा जताई और रात में किसी समय घर के पास ही पेड़ में तहमद से फांसी लगा ली। सुबह शव लटकता देख राघवेंद्र की ससुराल में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। राघवेंद्र की मौत से पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी सुनील विश्नोई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल जाने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें