फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आनंद को हटाने पर सड़क पर उतरी जनता

Wed, 18 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
डीएम आनंद को हटाने पर सड़क पर उतरी जनता
विज्ञापन
महज 48 दिनों के कार्यकाल में तेजतर्रार कार्यशैली से पहचान बनाने वाले जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को हटाने के खिलाफ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की जनता सड़क पर उतर आई और जाम लगा दिया। जनता ने डीएम का तबादला रोकने की मांग लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रदेश सरकार और सपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका। जनता के धरने प्रदर्शन में राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल हुए और सरकार के फैसले के निंदा। इंदिरानगर के निवासियों ने डीएम को हटाने के विरोध में लखनऊ से आ रही अकाल तख्त एक्सप्रेस को क्रासिंग पर रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया तब ट्रेन आगे बढ़ सकी। 
विज्ञापन

सुबह होते ही लोग डीएम आवास पर जा पहुंचे। डीएम ने लोगों से सरकार के फैसले का सम्मान करने की अपील की। लोग नहीं माने तो डीएम बंगले में चले गए। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के लोग, अधिवक्ता, युवा, महिलाएं डीएम आवास पहुंचने लगे। सभी ने कचहरी तिराहे पर जाम लगा दिया। मोहल्ला ख्वाजा फिरोज के अमित सिंह, आफीसर्स कालोनी के रणवीर वर्मा, हुसैनपुरा के निशांत श्रीवास्तव, हथौड़ा की नंदरानी, मिरीपुर की माया देवी आदि ने कहा कि खराब निर्णय का विरोध करने के लिए उन्हें किसी संगठन की जरूरत नहीं है। दोपहर करीब डेढ़ बजे सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से ज्ञापन लिया लेकिन वे हटने को तैयार नहीं हुई। करीब छह घंटे तक कचहरी तिराहा जाम रहा। इससे रोडवेज के इमली रोड तिराहा से लेकर रेलवे फ्लाईओवर और जीआईसी तिराहा तक भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।
डीएम का तबादला रद्द किए जाने की मांग को लेकर रौसर गांव के तमाम ग्रामीणों ने विहिप नेता श्याम बाबू दीक्षित के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम आनंद की उपलब्धियां गिनाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मोमिन अंसार सभा के कार्यकर्ताओं ने मो. तसलीम अंसारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इनसेट
कार के आगे लेटे 
डीएम आनंद के सम्मान में कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने विदाई पार्टी का आयोजन किया। शामिल होने के बाद वापसी के समय डीएम आनंद पोर्टिको में खड़ी कार के पास पहुंचे तो वहां मौजूद तमाम युवा उनकी कार के आगे लेटकर नारेबाजी करने लगे। डीएम ने अपील की कि ऐसा कुछ ना करें जिससे छवि बिगड़े। लोग हटने से तैयार नहीं हुए तो डीएम कार बैक कराकर दूसरे गेट से रवाना हो गए।

इनसेट
गंगसरा में चक्का जाम
पुवायां। डीएम के तबादले के विरोध में मंगलवार सुबह गांव गंगसरा में तमाम लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। डेढ़ घंटे तक चले जाम में तमाम वाहन फंस गए। सुरेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में तमाम लोगों ने खुटार पुवायां मार्ग पर चक्का जाम कर डीएम वापस लाओ के नारे लगाए। डेढ़ घंटे बाद एसडीएम सलिल कुमार पटेल और सीओ सुधीर कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे। वार्ता के बाद लोग जाम समाप्त करने पर सहमत हो गए। भाजपा नेत्री उमा देवी के साथ लोगों ने तहसील दिवस में पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान प्रेमशंकर बाजपेयी, गोविंद शुक्ला, सुनील श्रीवास्तव, अंकित बाजपेयी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

राजनीतिक दल भी विरोध में उतरे
शाहजहांपुर। डीएम के तबादले के विरोध में राजनीतिक दल भी उतर आए। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट की ओर जुलूस की शक्ल में गए। उन्होंने एसपी ऑफिस गेट पर पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष अनिल वाजपेयी बाण, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान, सौरभ सक्सेना, अनूप चौधरी, भरत श्रीवास्तव, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें