फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जनवरी में 33871 लोगों ने बिजली राहत शिविर में कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली निगम की बिजली राहत योजना में दिसंबर महीने में 33871 लोगों ने पंजीकरण कराते हुए लाभ प्राप्त किया है। लंबे समय से बिल अदा नहीं करने वाले एक लाख 20 हजार 182 लोगों पर 342 करोड़ रुपये बकाया है। उनसे संपर्क साधकर लाभ लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जिले में चार लाख 75 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति दी जाती है। योजना के तहत लंबे समय व कभी भी बिल अदा नहीं करने वाले दो लाख 40 हजार उपभोक्ताओं को लाभ लेना चाहिए। एक जनवरी से राहत योजना का शुभारंभ हुआ था। शुरुआती दिनों में सर्वर डाउन होने पर पंजीकरण कराने में दिक्कत रही। इसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
उसके बाद वेबसाइट ठीक चली। एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि 33871 लोगों ने दिसंबर में पंजीकरण कराया है। गांवों में कैंप लगाकर जागरूक किया जा रहा है। बकायेदारों से भी संपर्क साधा जा रहा है। देर रात तक कार्यालय खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन


नववर्ष के पहले दिन सर्वर डाउन, मायूस हुए लोग
बिजली बिल राहत योजना में पंजीकरण कराने आए लोगों को नववर्ष के प्रथम दिन ही मायूसी हाथ लगी। दिन में दो बजे तक सर्वर डाउन रहा। इस वजह से पंजीकरण नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें