फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सामने युवक ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर पेड़ से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही । ससुराल से लौट रहे युवक ने पत्नी के सामने ही फंदा लगाने के बाद पेड़ से लटककर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होना बता रही है। वहीं युवक के परिजन ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर मुड़िया निवासी नीरज (25) पुत्र जगन्नाथ की शादी पीलीभीत के ग्राम रामपुर अमृत निवासी जगदीश कुमार की पुत्री सीमा से 29 जून 2020 को हुई थी। बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे नीरज पत्नी को लेकर अपने घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। निगोही थाना क्षेत्र के गांव धीरट के पास नीरज ने बाइक रोड किनारे खड़ी कर दी। बैग से पत्नी की साड़ी निकालकर नीरज पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया।
पत्नी ने उसे रोकना चाहा लेकिन तब तक वह ऊपर पहुंच गया और साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ से नीचे लटक गया। छटपटाने के दौरान साड़ी बीच से फट गई जिससे नीरज जमीन पर आ गिरा और उसकी मौत हो गई। सीमा ने फोन पर इसकी सूचना अपनी ससुराल और मायके वालों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे नीरज के भाई गजराम ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उनका है कि नीरज तीन अगस्त को अपनी ससुराल गया था। वहां से चार अगस्त की रात करीब नौ बजे नीरज ने मां लीलावती को फोन किया। उसने फोन पर सीमा को किसी से बात करते हुए देखने और उसकी पिटाई करने के बारे में बताया था। आरोप लगाया कि इसी से खिन्न होकर ससुराल वालों ने नीरज को पीटा। तब मां ने घर लौट आने को कहा था। बुधवार सुबह फोन किया तो नीरज से बात नहीं हुई। सीमा के भाई बृजेश ने फोन करके नीरज के आत्महत्या कर लेने की बात कही। उन्होंने नीरज की हत्या करने के बाद शव पेड़ से नीचे फेंककर हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक की छानबीन में मामला आत्महत्या का लगता है। मृतक के भाई की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, थानाध्यक्ष निगोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें