फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवाचारों के प्रयोग से संवार रहे शिक्षा की गुणवत्ता... दूसरों को भी कर रहे प्रेरित

Fri, 02 May 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ शिक्षक स्कूलों में अपने नवाचारों से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बना रहे हैं। उनके विज्ञान, मधुमक्खी पालन, खेलकूद व शिक्षाप्रद वीडियो को जिला स्तर पर काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में वे दूसरे शिक्षकों को भी प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद के 2720 परिषदीय विद्यालयों में कुछ स्कूल हर गतिविधि में बेहतर हैं। बंडा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ददियुरी के शिक्षक लाल सिंह दिव्यांग होने के बावजूद जिले से लेकर प्रदेश तक छाए हुए हैं। वह स्कूल में मनोरंजक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। गर्मी से बचाव की शासन से गाइडलाइन जारी होने के बाद उन्होंने इस संबंध में वीडियो भी बनाया है, जिसे बीएसए ने भी पसंद किया।
कलान के शिक्षक डॉ. सुरेंद्र सिंह योग और खेल में बच्चों को निपुण बना रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय बेहना जलालाबाद के शिक्षक विवेक कुमार ने अपने नवाचार को विद्यालय में लागू किया है। कम संसाधनों में भी साइंस लैब को उन्होंने स्थापित किया। प्राथमिक विद्यालय कटवा सिंधौली के शिक्षक शरद सिंह ने मधुमक्खी पालन, कूड़े-करकट से खाद बनाने का तरीका बच्चों को सिखाया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय तेरा सिंधौली के प्रधानाध्यापक सरताज अली बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित करते हैं। वह मनोरंजक तरीके से छात्र-छात्राओं में पढ़ने की रुचि पैदा करते हैं। इनके नवाचारों को बीएसए ने पसंद करते हुए विद्यालय स्तर पर इसे लागू कराया।
-
जनपद के शिक्षकों के दो व्हाट्सएप ग्रुप बने हुए हैं। इसमें रोजाना ही स्कूलों की गतिविधियाें के फोटो और वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। कुछ शिक्षक काफी बेहतर कर रहे हैं। उनके नवाचारों की सराहना होती है।
विज्ञापन




दिव्या गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें