फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अप्रैल में कार्रवाई का चाबुक...1090 ई-रिक्शों के चालान, 119 सीज

Fri, 02 May 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
यातायात पुलिस द्वारा सीज की कार्रवाई के बाद ई-रिक्शा को पुलिस लाइन खड़ा कराया गया। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए आरटीओ और यातायात पुलिस ने अप्रैल में संयुक्त अभियान चलाया। इसमें 1098 के चालान व 119 ई-रिक्शों को सीज किया गया। लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी यातायात विनय कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई चलती रहेगी। बिना हेलमेट व तीन सवारी पर कार्रवाई की जा रही है। जनपद में चल रहे अपंजीकृत, डग्गामार वाहनों एवं अवैध ई-रिक्शों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। बिना डीएल, बिना रजिस्ट्रेशन व नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शों को शत-प्रतिशत सीज कर उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन कराया गया। अभियान में कुल 7738 वाहनों का चालान किए गए। बिना हेलमेट पर 4211 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। बिना सीट बेल्ट 137, तीन सवारी 487, रांग साइड पर 88 लोगों पर कार्रवाई की गई। साथ ही आठ लाख से अधिक का जुर्माना भी वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें