पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कराई गई सफाई। स्रोत: स्कूल
रोजा। भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत चौढेरा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है। कर्मियों की टीम लगाकर सफाई कराई गई है।
कैसी है पाठशाला अभियान के तहत पड़ताल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्थिति बदहाल मिली थी। स्कूल में गंदगी के ढेर लगे थे। स्वच्छता को दरकिनार कर शौचालय तक गंदे थे।
दो अगस्त के अंक में अमर उजाला ने ‘गंदगी का अंबार शौचालय तक टूटे पड़े’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद बीईओ ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर सफाईकर्मियों की टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय चौढेरा में पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। इसके बाद दोनों विद्यालयों में सफाई की गई। संवाद
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कराई गई सफाई। स्रोत: स्कूल