फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपना नियमावली के खिलाफ

विज्ञापन
बीआरसी भावलखेड़ा में प्राथमिक ​शिक्षक संघ की बैठक में बोलते ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी। स्रो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ भावलखेड़ा की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र में हुई। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं पर टीईटी अनिवार्यता थोपना न केवल नियुक्ति नियमावली के खिलाफ है, बल्कि आने वाले समय के लिए एक उत्पीड़नात्मक परंपरा को जन्म देने वाला कदम भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अन्यायपूर्ण आदेश के विरोध में उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्यों के लगभग 10 लाख शिक्षक एवं शिक्षिकाएं पांच दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस बीच भावलखेड़ा ब्लॉक से पांच दिसंबर के धरना-प्रदर्शन में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए व्यापक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ब्लॉक मंत्री अरविंद त्रिपाठी, उत्तम कुमार, समर खां, संजय त्रिपाठी, केके सिंह, डॉ. विमलेश त्रिपाठी, वारिस अली, सचिन अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें