शाहजहांपुर में मधुमेह दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज से निकाली गई जागरूकता रैली में उपस्थित स्वास
शाहजहांपुर। विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज से सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने मधुमेह के बढ़ते खतरे और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि मधुमेह दुनियाभर में एक गंभीर बीमारी बन गई है, जो बच्चों से लेकर युवाओं तक में तेजी से फैल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनियमित जीवन मधुमेह को बढ़ावा दे रहा है।
लोग व्यायाम नहीं कर रहे हैं। मानसिक तनाव ले रहे हैं। फास्ट फूड का खूब सेवन व पूरी नींद नहीं हाेने के कारण मधुमेह का खतरा बढ़ रहा है। रैली विभिन्न मार्गों से गुजरी और लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सीएमएस डॉ.नेपाल सिंह, नोडल अधिकारी डॉ.मनोज मिश्रा, डॉ. अभिनव रस्तोगी, डीएचआईओ वीरेंद्र शर्मा, रोहितास मौजूद रहे। संवाद