फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मेरा युवा भारत की ओर से गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवा मंडलों के गठन, पंजीकरण व युवाओं को संगठित कर सामाजिक, रचनात्मक व राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हाथरस, अमरोहा, लखीमपुर खीरी एवं संभल सहित चार जनपदों से आए चयनित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र में लखीमपुर खीरी के जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। मेरा युवा भारत के उप निदेशक श्री माहे आलम ने कहा कि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक युवा शक्ति और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इस दौरान देवेश कुमार, सुरेश चंद, डॉ.नव्या सिंह, विकास पराशर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें