जलालाबाद। डीएम के आदेश के बाद भी मंगलवार को मंडी में कई धान क्रय केंद्र नहीं खुले। जो केंद्र खुले, उन पर दोपहर तीन बजे तक खरीद नहीं हुई। क्रय केंद्रों पर तौल को लेकर तरह-तरह के बहाने बनाए जाने के कारण अधिकांश किसानों ने आढ़तों पर धान की बिक्री की।
मंडी समिति में विभिन्न एजेंसियों के 24 केंद्र संचालित हैं। मंगलवार को आरएफसी व केयूएसबी के दो-दो और एसएस अल्हागंज, ठिगरी, मिर्जापुर, कलान, खंडहर व धिंयरिया के एक-एक केंद्र समेत 10 से ज्यादा केंद्र बंद रहे। क्रय विक्रय व डीसीडीएफ समेत अन्य एजेंसियों के जो केंद्र खुले, वहां सन्नाटा पसरा रहा, जबकि आढ़तों पर बड़ी मात्रा में धान की तौल हुई।
-
किसानों का दर्द
सोमवार शाम धान की ट्रॉली लेकर आया था। क्रय केंद्र पर बताया गया कि बारदाना नहीं है। इसलिए धान की तौल नहीं हो पाई। बाद में आढ़त पर धान बेच दिया गया।
-पप्पू, कटरिया
केंद्र पर कभी बारदाना की कमी, नमी या बिजली न होने के कारण चलना न चल पाने जैसी बातें बताकर काश्तकारों को टरकाया गया। मजबूरी में क्रय केंद्र पर धान बेच दिया।
-सुभाष सिंह, रूपापुर
मंगलवार को निर्देश के अनुसार क्रय केंद्र खोले गए। कागजी कार्रवाई पूरी करने वाले किसानों के धान की तौल की जा रही है। जो सेंटर नहीं खुले हैं। उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- मधुसूदन गुप्ता, एसडीएम जलालाबाद
जलालाबाद में बंद पड़े धान के सेंटर। संवाद
जलालाबाद में बंद पड़े धान के सेंटर। संवाद