फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रशिक्षु डॉक्टरों ने दिया धरना, 25 हजार रुपये मानदेय की मांग

विज्ञापन
शाहजहांपुर में निजी मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करते प्र​शिक्षु डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बंथरा के पास स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डॉक्टरों ने बुधवार को मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। डॉक्टरों ने आकस्मिक सेवा को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद कर दीं और धरना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे ट्रेनी डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कार्य करने से इन्कार कर दिया। कॉलेज प्रबंधन ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सात हजार रुपये में कार्य करने पर राजी नहीं हुए। सूचना पर तहसीलदार सदर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और धरना दे रहे डॉक्टरों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।
डॉक्टरों के अनुसार, सरकार की ओर से उनके लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन उन्हें केवल सात हजार प्रतिमाह दे रहा है। डॉक्टरों ने कम मानदेय दिए जाने को अन्याय बताया। कहा कि इस संबंध में पहले भी कई बार विरोध दर्ज कराया जा चुका है। शाम तक वार्ता सफल नहीं होने से धरना समाप्त नहीं हुआ था।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएन शुक्ला ने बताया कि डॉक्टरों का चार वर्षीय पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद एक वर्ष का प्रशिक्षण कराया जाता है। प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को करीब दो महीने पहले ट्रेनिंग पर लगाया गया है। मानदेय बढ़ाने की मांग से कॉलेज के चेयरमैन और संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
शनिवार को चेयरमैन के आने के बाद इस मुद्दे पर बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। डॉक्टरों ने इस आश्वासन के बाद भी धरना समाप्त करने से इन्कार कर दिया। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें