फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत से रात में हुआ मिट्टी का अवैध खनन, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। शिवदासपुर गांंव में शनिवार की रात कुछ लोगों ने जेसीबी से खेत की खोदाई कर मिट्टी का अवैध खनन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने खनन किए जाने की पुष्टि होने पर खेत मालिक पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हालांकि, मिट्टी के अवैध खनन की सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है, लेकिन वीडियो में दिख रहा है कि एक जेसीबी के जरिये खोदी जा रही मिट्टी को पास में खड़े ट्रैक्टर से जुड़ी ट्राॅली में भरा जा रहा है।
एसडीएम सदानंद सरोज के निर्देश पर तहसीलदार दीपेंद्र कुमार राजस्व टीम के साथ रविवार को सुबह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। तहसीलदार ने बताया कि मौके पर जाने पर खनन में लिप्त लोग अथवा उनके वाहन नहींं मिले, लेकिन आरंभिक जांच में करीब तीन बीघा खेत में जेसीबी मशीन से मिट्टी की खोदाई किए जाने के प्रमाण मिले। खनन के लिए खेत मालिक को दोषी मानते हुए उस पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें