फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने समझाकर पुतला दहन करने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को पुवायां के छावनी मोहल्ले में हुई। इसमें खुटार के गांव नरौठा देवीदास में देवस्थलों के बीच में खाली पड़ी जगह पर अवैध निर्माण कराए जाने को लेकर हुए विवाद व खुटार पुलिस और सीओ के रवैये पर नाराजगी जताई गई। इसके बाद सीओ का पुतला दहन करने का फैसला किया गया। कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पहले ही पुलिस राजीव चौक पर पहुंच गई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने अध्यक्ष अवनीश मिश्रा से वार्ता कर आश्वासन दिया कि जब तक किसी भी सक्षम न्यायालय से आदेश नहीं किया जाता है तब तक विवादित स्थल पर कोई निर्माण नहीं होगा। आनंद पांडे, राघव श्रीवास्तव, भरत राठौर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें