खुटार। मोहल्ला रायटोला स्थित कृषि विभाग के बीज गोदाम के भवन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। मोहल्ले के लोगों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
गुड्डू, हरीश, रामचंद्र सहित तमाम लोगों ने बताया कि गोदाम में ट्रकों से खाद, बीज, कीटनाशक आता था। यहां कार्यालय और चौकीदार आवास भी बना था। गोदाम जर्जर होने पर कृषि विभाग ने कस्बे में ही दुकानें किराए पर लेकर वहां से बीज आदि वितरित करना शुरू कर दिया।
इसके बाद एक व्यक्ति ने परिजनों के साथ गोदाम पर अवैध कब्जा कर लिया है। भवन के बीच से दीवार बना दी। गोदाम से ईंट, सरिया, दरवाजे और खिड़की चोरी कर लिए। मामले की शिकायत नगर पंचायत कार्यालय और कृषि विभाग के अधिकारियों से की गई, पर दोनों विभाग एक-दूसरे पर कार्रवाई का जिम्मा डालते रहे। अवैध कब्जा कराने में नगर पंचायत के एक कर्मचारी की बड़ी भूमिका है। संवाद