फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे की जमीन पर तोड़ा अवैध निर्माण, रेलवे फाटक से हटवाए ठेले

विज्ञापन
खुटार के गांव बेला में दिलीप के मकान पर गिरा पेड़। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बनी दुकान को मंगलवार की रात को रेलवे के अफसरों ने जेसीबी से गिरवा दिया। मोहनगंज में रेलवे फाटक के पास बनी दुकानों को गिराने की चेतावनी दी। सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां पहुंचे और अफसरों से वार्ता की।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर मुख्य गेट से आगे पुराने आरपीएफ थाने के पिछले गेट के नजदीक रेलवे की जमीन पर कब्जा कर दुकान बना ली गई थी। लंबे समय से बनी दुकान पर किसी से ध्यान नहीं दिया। शिकायत आने पर मंगलवार की रात आईओडब्लयू, सीएचआई और आरपीएफ ने जेसीबी बुलाकर दुकान को जेसीबी से गिरा दिया।
इसके बाद मोहनगंज रेलवे फाटक के पास पहुंचकर फड़, ठेले वाले को हटा दिया। यहां के दुकानदारों को दुकानें गिराने की चेतावनी दी। व्यापारियों का कहना है कि उनकी दुकान रेलवे की नहीं है, बल्कि नगर निगम से वर्षों पहले आवंटित की गई थी। नगर निगम में सारे टैक्स भी जमा करते हैं। बुधवार को व्यापारियों की सूचना पर सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां पहुंचे और समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


रोजी-रोटी से खिलवाड़ नहीं होने देंगे
जिलाध्यक्ष ने नगर आयुक्त बिपिन मिश्रा से फोन पर वार्ता कर कहा कि वर्षों पुरानी दुकानें नगर पालिका परिषद ने आवंटित की थीं। इनका किराया लगातार नगर निगम में जमा होता आ रहा है, लेकिन रेलवे प्रशासन इन दुकानों को अपनी जगह बताकर गिराना चाहता है। यह जगह रेलवे प्रशासन की नहीं है और नगर निगम में आती है। चेतावनी दी कि रेलवे प्रशासन ने गरीबों की रोजी-रोटी से खिलवाड़ करने का प्रयास किया तो आंदोलन किया जाएगा।

खुटार के गांव बेला में दिलीप के मकान पर गिरा पेड़। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें