फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यवसायिक भूखंड पर अवैध निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के ओवरब्रिज चौराहा के पास नगर पंचायत के व्यवसायिक भूखंड पर दोबारा अवैध निर्माण कराए जाने की सूचना पर अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने सोमवार को मौके पर जाकर फिर निर्माण कार्य बंद करा दिया। साथ ही निर्माण कराने के आरोपी मोहल्ला कायस्थान निवासी अंकुर अग्रवाल को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि इससे पहले गत चार अप्रैल को भी नगर पंचायत की इसी भूमि पर कराए जा रहे शॉपिंग कांप्लेक्स को जेसीबी से गिरवा दिया गया था। इसके साथ ही तहसीलदार दीपेंद्र कुमार के निर्देश पर अंकुर अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद सोमवार को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
उन्होंने बताया कि वार्ड सदस्यों की सूचना पर दोबारा किया जा रहा निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि नगर पंचायत कटरा के ईओ की ओर से अवैध निर्माण कार्य कराने के आरोपी को नोटिस भेजकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें