फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा पुल की जांच के लिए दिल्ली से आईआईटी की टीम कल आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरदोई बाइपास और बरेली मोड़ के बीच बने गर्रा नदी के नए पुल की लोड टेस्टिंग का काम पूरा होने के बाद पुल की भौतिक जांच के लिए दिल्ली से आईआईटी के विशेषज्ञों की टीम शुक्रवार सुबह यहां पहुंच रही है। पुल के साइट इंजीनियर सुरजीत वर्मा ने बुधवार को आईआईटी दिल्ली से मोबाइल पर हुई वार्ता के बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बता दें कि गत एक सप्ताह के दौरान पुल पर मिट्टी और पत्थर से भरे 480 टन वजन वाले 12 ट्रक रोककर उसकी लोड टेस्टिंग कराई जा चुकी है। पुल की जांच के लिए आईआईटी की टीम को यहां गत मंगलवार को आना था। उस दिन किन्हीं कारणों से टीम यहां नहीं आ सकी। साइट इंजीनियर ने बताया कि बाद में टीम के बृहस्पतिवार को यहां आने की सूचना मिली। बुधवार दोपहर मोबाइल पर हुई वार्ता में स्पष्ट हुआ कि अब यह टीम दिल्ली से शुक्रवार सुबह यहां आकर पुल पर दिन भर जांचें करेगी। फिलहाल, नए पुल की दोनों लेन यातायात के लिए बंद रखी गईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें