फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने संभाला पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ में हुआ। जिसमें नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे।
विज्ञापन

आईआईए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने वित्त मंत्री के समक्ष एमएसएमई से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि यूनिट लगाने के लिए जो भूखंड हमें लीज पर दिए गए हैं, उन्हें फ्री होल्ड कराया जाए। महासचिव दिनेश गोयल ने कहा कि आईआईए में काम करने वाले सभी लोग जुझारू हैं।
इस मौके पर आईआईए के पूर्व प्रेसिडेंट पंकज कुमार, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनमोहन अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी अश्वनी खंडेलवाल, नवनिर्वाचित सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नीरज सिंघल, कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी दिनेश गोयल,वाइस प्रेसिडेंट राजीव बंसल, शाहजहांपुर के पूर्व चैप्टर चेयरमैन कृष्ण कुमार गर्ग प्रकाश, सुरेश सिंघल कलवानी, अशोक खन्ना, अभिनव ओमर, चैप्टर चेयरमैन शुभम खन्ना, सचिव रोहित गोयल, वरिष्ठ चेयरमैन विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें