फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इग्नू में प्रवेश और फिर से पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में नवीन प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएसडब्ल्यू, बीटीएस, बीसीए, बीएससी समेत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है। इनमें दर्शनशास्त्र, लोक प्रशासन, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रबंधन और पर्यटन प्रबंधन जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।
प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट या समकक्ष है। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, उर्दू, वाणिज्य, ज्योतिष, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पर्यावरण अध्ययन समेत कई कार्यक्रम उपलब्ध हैं। वैदिक गणित, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, मधुमक्खी पालन, खाद्य एवं पोषण और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी किए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें