फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर के 160 पदों के लिए फिर हुई काउंसलिंग, स्कूल के साथ मिला नियुक्तिपत्र

विज्ञापन
शाहजहांपुर में विकास भवन सभागार में ईसीसीई एजुकेटर की काउंसलिंग के दौरान उप​स्थित अभ्यर्थी। संव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोलोकेटेडेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर के 160 पदों के लिए पूर्व में हुई काउंसलिंग को निरस्त कर दोबारा से स्कूलों का आवंटन किया गया। मेरिट सूची के आधार पर स्कूल आवंटन के साथ ही नियुक्तिपत्र भी दिया गया।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय परिसर में गत दिनों हुई काउंसलिंग प्रक्रिया में 40 स्कूलों को पूर्व में लॉक रखने के आरोप के बाद जिला स्तरीय अधिकारियाें ने संज्ञान लिया। पारदर्शिता को बरकरार रखने के लिए बीएसए ने वरीयता के आधार पर लिखित में केंद्र लेने के लिए पत्र देने के निर्देश दिए थे।
इसी कड़ी में सोमवार को जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह की निगरानी में सुबह दस बजे काउंसलिंग शुरू की गई। डीआईओएस हरिवंश कुमार, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने मेरिट सूची के आधार पर आए अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के अनुसार स्कूलों का आवंटन किया।
विज्ञापन

मेरिट क्रम की वरीयता के आधार पर 210 स्कूलों को आवंटन के लिए सूचीबद्ध किया। इसमें भावलखेड़ा, ददरौल, कांट, सिंधौली, पुवायां, बंडा, खुटार आदि के स्कूल फुल हो गए। जबकि मिर्जापुर, कलान, जैतीपुर और मदनापुर के स्कूल भरने से शेष रह गए। अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र भी दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें