फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी से होते हैं हादसे : एसपी

Thu, 17 Apr 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में  यातायात जागरूकता गोष्ठी में मौजूद छात्र छात्राएं। स्रोत
विज्ञापन
पुवायां। यातायात जागरूकता गोष्ठी के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी से हादसे होते हैं। वे बुधवार को कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में छात्र छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों को भी बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने को कहें। आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ यातायात संजय कुमार सिंह, सीओ पुवायां निष्ठा उपाध्याय ने भी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुझाव दिए। यातायात निरीक्षक विनय पाठक ने शाहजहांपुर के इतिहास को बताते हुए यातायात पर एक कविता भी सुनाई। गोष्ठी में कशिश सक्सेना, दिव्या भारती, इतशाव अंसारी, आर्यन वर्मा, अविशी अग्निहोत्री सहित कई छात्र-छात्राओं ने एसपी से सड़क सुरक्षा पर प्रश्न भी पूछे। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल और विनायक अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें