शाहजहांपुर। हाईवे पर होने वाले हादसों से बचाव के लिए यातायात पुलिस ने तेज गति से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। हाईवे पर यातायात पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस स्पीड लेजर गन से चालान काट रही है।
उचौलिया से मीरानपुर कटरा तक हादसों की संख्या अधिक होने पर अवैध कट को बंद करने के साथ ही कई जगह पर सीसी कैमरे भी लगाने की योजना है। यातायात पुलिस ने तिलहर में उपनिरीक्षक बालकृष्ण यादव को स्पीड लेजर गन मशीन पर तैनात किया है। इसी तरह बरेली माेड़ से रोजा तक यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। वे रोजाना तेज गति से चलने वाले 30 से 35 वाहनों के चालान काट रहे हैं। सीओ यातायात संजय कुमार ने बताया कि हाईवे पर हादसों में कमी लाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।