शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पांच जुलाई को तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्ति निरीक्षक आलोक सिंह की शिकायत आई थी कि वह कार्यालय में अनधिकृत व्यक्ति से कार्य कराते हैं। डीएम ने मामले की जांच कराई तो इसमें वह दोषी पाए गए। आलोक सिंह को जिला पूर्ति कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
जनता दर्शन में कोटेदार कुलजीत यादव की शिकायत मिली थी कि वह राशन वितरण में घटतौली करता है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। संवाद