फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाले से नहीं हटाया अतिक्रमण तो चलेगा बुलडोजर, नगर निगम जारी करेगा अंतिम नोटिस

Wed, 11 Sep 2024 01:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में हयात खां की पुलिया से महिला थाना तक नाला कवरिंग का कार्य तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इसकी अतिक्रमण बताया जा रहा है। अतिक्रमण के कारण नाला कवरिंग के कार्य में रुकावट आ रही है। 
विज्ञापन
नाला खुला होने के कारण हमेशा बना रहता है खतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में हयात खां की पुलिया से महिला थाना तक नाला कवरिंग का कार्य तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। अभी भी कुछ जगह पर लिंटर नहीं पड़ने से नाला खुला हुआ है। इसके किनारे रहने वाले लोगों व बच्चों के लिए हर समय खतरा बना रहता है। वहीं इसका बजट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब निगम अतिक्रमणकारियों को अंतिम नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत वर्ष 2021-22 में महिला थाना के सामने से सुजात खां की पुलिया तक नाला के ढकने का काम शुरू कराया था। पहले चरण में 2.15 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था। इससे नाला ढकने का काम शुरू किया गया। कार्य की अधिकता की वजह से बजट कम पड़ गया, तब शासन से दोबारा मांग की गई। फिर 1.52 करोड़ रुपये का बजट और स्वीकृत हुआ। इस प्रोजेक्ट का कुल बजट 3.67 करोड़ रुपये हो गया। लेकिन उसके बाद भी कोई न कोई बाधा आने से काम में रुकावट आती रही। 

सबसे ज्यादा दिक्कत नाले की दीवार के ऊपर बने मकानों की वजह से आ रही है। उनको हटवाने में नगर निगम के अधिकारी सफल नहीं हो पा रहे। नाले की दीवार पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। अब नगर निगम के अधिकारियों का कहना कि नाले के ऊपर मकान बनाने वालों को एक-दो दिनों में अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद 15 दिन के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो बुलडोजर चलाना मजबूरी होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

करीब 300 मीटर नाला खुला पड़ा
सुजात खां की पुलिया से महिला थाना के सामने तक तीन जगह पर करीब 100-100 मीटर नाला खुला पड़ा है। यहां पर ही नाले की दीवार के ऊपर मकानों की दीवारें व पिलर खड़े हैं। जिनकी वजह से नाला कवरिंग नहीं हो पा रही। ऐसे में नाले के किनारे रहने वाले लोगों व राहगीरों को मुश्किल परेशानी होती है। 

घर से बाहर निकलने पर बच्चों के नाले में गिरने का डर बना रहता है। लोगों ने बताया कि नाला खुला होने से जानवरों का उसमें गिरना आम बात है। नाला कवरिंग के काम को पूरा कराने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र नगर निगम के अधिकारियों को दिया, लेकिन अभी तक यह काम अधूरा ही पड़ा है।

नाला कवरिंग का हुआ नहीं पुलिया भी तोड़कर डाल दी
एमनजई जलालनगर में नाला कवरिंग का काम पूरा नहीं हो पा हा। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने पुलिया और तोड़कर डाल दी। इससे जलालनगर बजरिया से स्टेशन रोड की ओर को आने-जाने वालों की परेशानी भी बढ़ गई। आधी पुलिया तोड़कर छोड़ने से उसकी सरिया भी बाहर निकल आई हैं, जोकि राहगीरों व वाहन चालकों को चोटिल करती रहती हैं।

'ठेकेदार नहीं कर रहे काम'
स्थानीय निवासी मुन्ना शर्मा ने कहा कि छह-सात महीने से नाला कवरिंग का काम बंद पड़ा है। इसको शुरू करीब चार साल हो गए होंगे। ठेकेदार काम ही नहीं कर रहे। पुलिया भी तोड़कर डाल दी गई, जिसकी सरिया निकली हुई है जोकि राहगीरों व वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रही है।

'जल्द पूरा कराया जाए काम' 
मुकेश ने कहा कि कुछ जगह पर नाला कवरिंग का कार्य ही नहीं शुरू हो पाया है। इसकी वजह से आवागमन बाधित है। कार्य पूरा करवाने के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दिया गया, अधिकारी देखकर चले जाते हैं। अब जल्द काम पूरा करवाया जाना चाहिए। ताकि सबको राहत मिल सके।

अभय द्विवेदी ने कहा कि तीन जगह पर करीब 300 मीटर नाला खुला हुआ पड़ा है। खुले नाले के किनारे करीब 16-17 मकान बने होंगे। जिनके मकानों का अगला हिस्सा खुले नाले की ओर से उनको सबसे ज्यादा दिक्कत है। बच्चों पर हर समय नजर रखनी पड़ती हैं। नाले का जल्द निर्माण पूरा कराया जाए। 
विज्ञापन

बच्चों को खतरा 
रेखा ने बताया कि उनके घर के सामने नाला खुला पड़ा है। नाले के किनारे दीवार बनी थी, जिससे बच्चे व जानवर न गिरें। करीब तीन महीने पहले उस दीवार को भी तोड़ दिया गया। घर में छोटे बच्चे हैं, उनके गिरने का डर बना रहता है। आसपास के घरों में भी छोटे बच्चे हैं, जोकि नाले के किनारे से आते-जाते हैं।

नाले के ऊपर कुछ लोगों ने मकान बने हुए हैं। नोटिस जारी कर स्वयं ही नाले के ऊपर किया गया निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इसकी वजह से नाला कवरिंग का कार्य भी अटका है। अब अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा, उसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इसके लिए मकान मालिक स्वयं जिम्मेदार होंगे। - आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता सिविल, नगर निगम 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें