फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पहले बरतते सावधानी तो बच जाती अरविंद की जान

विज्ञापन
खुटार में सीरचक के पास ओवर​ब्रिज के पास खोई गई खाईं और लगाया गया बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
खुटार। पुवायां हाईवे पर बाइपास के ओवरब्रिज में कार टकराने से युवक की मौत के बाद डायवर्जन के संकेत वाला बोर्ड लगाने के साथ ही रोड पर खाई भी खोदी गई है। पहले ही ये उपाय किए गए होते तो युवक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे का पैना से खुटार तक निर्माण कार्य चल रहा है। पुवायां में गांव धारा के पास और खुटार में गांव सीरचक के पास ओवरब्रिज बनाए गए हैं। ओवरब्रिजों के पास साइड रोड बनाए बिनाही काम चल रहा है। धारा के पास एक ओर रोड का निर्माण काफी बाद में किया गया है, एक ओर अब भी गहरे गड्ढों के साथ ही वाहन चालकों को कीचड़ और धूल के बीच से गुजरना पड़ता है।
यही हाल सीरचक के पास ओवरब्रिज पर है। यहां एक ओर रोड बनाकर यातायात शुरू कर दिया गया और दूसरी ओर साइड रोड पर काम चल रहा है, लेकिन डायवर्जन का संकेत बोर्ड लगाने की जरूरत नहीं समझी गई थी। जिस ओर काम चल रहा है, वह खुटार से सीधी दिशा में होने के कारण अक्सर वाहन चालक उधर चले जाते हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात भी कार चालक राहुल पहले कच्चे रास्ते की ओर गया लेकिन बाद में उसने कार को अचानक डायवर्जन वाले रास्ते की ओर मोड़ दिया, जिससे कार ओवरब्रिज से जा टकराई और कार स्वामी लखीमपुर के गांव बऊआ निवासी अरविंद कुमार की मौत हो गई थी।
अरविंद की मौत के बाद रात में ही कच्चे रास्ते पर हाईवे निर्माण करा रहे ठेकेदार के कर्मचारियों ने गहरी खाई खोदकर रास्ता बंद कर दिया और डायवर्जन का बोर्ड भी लगा दिया गया। यदि पहले ही सावधानी बरती गई होती और बोर्ड लगा दिया गया होता तो अरविंद की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें