फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चौथे मंगलवार को हुए भंडारे... मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
टाउनहॉल ​स्थित नौ देवी मंदिर में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल को शहर से लेकर देहात तक भंडारों का आयोजन किया गया। मंदिरों व घरों में भक्तों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया गया।
विज्ञापन


हनुमत धाम पर सुबह से शाम तक मेले जैसा माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच वीर बजरंगी के दर्शन किए। बाबा विश्वनाथ मंदिर, जेल रोड स्थित मंदिर, संकट मोचन मंदिर, खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर, गर्रा घाट स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने शरबत वितरण का आयोजन किया। किशोर कुमार गुप्ता, रोहित गुप्ता, निशा गुप्ता, कविता गुप्ता, रुचि गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, महिमा गुप्ता आदि मौजूद रहीं। वहीं, खिरनीबाग स्थित शिव मंदिर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर, दीप ओमर, गौरव ठाकुर, विनोद सिंह, प्रिंस वाजपेयी, अमित सक्सेना, निर्वेश पांडे, मनीष सिंह, विनीत राठौर, दानवीर सिंह आदि मौजूद रहे। श्री बृजेश्वर नाथ हनुमान सेवा समिति की ओर से बृज बिहार कॉलोनी में भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने बालाजी महाराज का पूजन कर चोला चढ़ाया।
नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, संजीव मिश्रा, आशीष भदौरिया, पंकज भदौरिया, कृष्ण गोपाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, पार्षद रामबरन सिंह चंदेल, अनुराग शुक्ला, पवन सिंह, लल्ला भैया, सुभाष मिश्रा आदि उपस्थित रहे। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर में हवन-पूजन के अनुष्ठान के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विश्व मोहन वाजपेयी, हरिशरण वाजपेयी, सीमा वाजपेयी, नीरज वाजपेयी, अभिषेक, आस्था, नैमिष, मिश्रित, सिद्धिमां, तीर्थ मौजूद रहे। वहीं, अजबापुर शुगर एवं डिस्टिलरी फैक्टरी के गेट पर शरबत का वितरण किया गया। यूनिट हेड अजय कपूर, लोकमान्य गंगवार, संजीव कटियार, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
-
कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर पर लगा मेला

तिलहर। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार पर कछियानी खेड़ा के श्री हनुमान मंदिर पर लगे मेले में सुबह से दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। वहां तमाम भक्तों ने शरबत वितरण को स्टाल लगाए और भंडारों का आयोजन किया। वंशी वाले मंदिर, निजामगंज के श्री बाला जी दरबार, पचासा मंदिर, रस्तोगी धर्मशाला मंदिर, चीनी मिल कॉलोनी के हनुमान मंदिर, दातागंज के मठिया मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ कर भोग अर्पित किया। संवाद


000

जलालाबाद में कई स्थानों पर हुआ भंडारा



जलालाबाद। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर भंडारे हुए। राम ताल रोड, सदर बाजार रोड, बारह पत्थर और तहसील रोड पर भंडारों में राहगीरों को शर्बत, सब्जी-पूरी व बूंदी आदि का वितरण किया गया। रामताल रोड पर पूरी-सब्जी समेत हलवा व शरबत की व्यवस्था की गई। भंडारों के आयोजक मोनू मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव, श्यामू शुक्ला, अमित दीक्षित, महेश ओमर आदि व्यवस्था में लगे रहे। संवाद



000

रोजा में तमाम राहगीर भंडारा में हुए शामिल



रोजा। हरदोई बाइपास पर ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को आयोजित भंडारे में ग्रामीणों समेत तमाम राहगीरों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा दोपहर से शाम तक जारी रहा। व्यवस्था में दाताराम वर्मा, योगेश वर्मा, अमित शुक्ला, दीपक, अंकुश, प्रवीन, अवनीश, जीशान आदि का सहयोग रहा। संवाद



000

चांदपुर चौराहा के बालाजी धाम पर भंडारे में उमड़े श्रद्धालु



चांदपुर। चौराहे के श्री बालाजी धाम में मंगलवार को भंडारा आयोजित किया गया। इसमें तमाम लोगों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में बालाजी कमेटी के सदस्यों का सहयोग रहा। इससे पहले, मंदिर में सुबह से ही भजन-कीर्तन और सुंदरकांड के पाठों का क्रम शुरू हो गया। हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती के साथ भंडारा आरंभ हुआ। संवाद

000
तहरी और दही का प्रसाद ग्रहण किया



सेहरामऊ दक्षिणी। ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार पर माता जालिपा देवी और भैरों बाबा के प्राचीन मन्दिर परिसर में भंडारा हुआ। इसमें सुबह से शाम तक तमाम लोगो ने तहरी और दही का प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में ध्रुव सिंह, शरद सिंह, सागर वर्मा, मनीष कुमार, रैबारी लाल शर्मा आदि का सहयोग रहा। इटौरा बंजर गांव में अंशु दीक्षित और अंशुल श्रीवास्तव ने नहर मार्ग पर शरबत वितरण किया। संवाद

टाउनहॉल स्थित नौ देवी मंदिर में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद

टाउनहॉल स्थित नौ देवी मंदिर में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद

टाउनहॉल स्थित नौ देवी मंदिर में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें