फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गड्ढे में गिरे युवक की नहीं हुई पहचान...जीआरपी ने दफन कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीआरपी थाने से 20 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास मंगलवार को गड्ढे में गिरकर मरने वाले 35 वर्षीय युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के शव दफन करा दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हृदयघात से मौत होना आया है, जबकि वह सीसी कैमरे की फुटेज में गड्ढे में गिरते नजर आ रहा है।
विज्ञापन

सीतापुर के एक परिवार ने बेटे के गायब होने की सूचना दी थी लेकिन, शुक्रवार की शाम तक वह यहां नहीं पहुंच सके। जीआरपी ने मजदूरों को गड्ढे में उतारकर मृतक के मोबाइल की तलाश शुरू कराई है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दूसरी ओर एक अन्य मोबाइल पॉवर केबिन के सामने लाइन नंबर दो और तीन के बीच नाली में पड़ा मिला। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव के अनुसार, युवक का शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें