फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले वृद्ध की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान देने वाले वृद्ध की शिनाख्त गांव चितीबोझी निवासी विजेंद्र पाल के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग के स्थानीय स्टेशन के पश्चिमी स्थित गलचंपा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक वृद्ध ने डाउन लाइन पर लखनऊ की ओर से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी थी। हादसे में वृद्ध का सिर धड़ से अलग हो गया था। स्टेशन मास्टर से मेमो मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की थी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के गांव चितीबोझी निवासी विजेंद्र पाल के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें