फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलास नगरा क्रॉसिंग पर हाईवे पूरी रात रहा जाम

Thu, 05 Nov 2015 12:22 AM IST
मीरानपुर कटरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की रात एक ट्रक का गुल्ला टूटने से जाम लग गया। ट्रक फंसे होने की वजह से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इससे निपटने के लिए ट्रैफिक को कसरक और जैतीपुर मार्ग पर डायवर्ट किया गया। जाम में फंसे यात्रियों का बुरा हाल हो गया। बुधवार सुबह पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाया। इसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

बहगुल नदी और हुलास नगरा क्रॉसिंग के बीच रात करीब आठ बजे बरेली की तरफ से आ रहे एक ट्रक का गुल्ला टूट गया। हुलास नगरा क्रॉसिंग पर वैसे ही जाम की समस्या बनी रहती है। बीच रास्ते में ट्रक फंसा होने की वजह से स्थिति गंभीर हो गई। कुछ ही देर में हाईवे की दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग र्गइं। सूचना मिलते ही कटरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम खुलवाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रैफिक को कम करने के लिए कसरक और जैतीपुर मार्ग से वाहन निकाले गए। जाम में फंसी एंबुलेंस को पुलिस ने किसी तरह से रास्ता दिलवाया। एसओ कटरा नरेंद्र सिंह ने कस्बे से क्रेन मंगाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन क्रेन संचालक ट्रक को रास्ते से हटा नहीं पाया। भोर होते ही शाहजहांपुर बरेली मोड़ से बड़ी क्रेन मंगवायी गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हाईवे से हटाया गया। इसके करीब एक घंटे बाद दोनों तरफ से यातायात सामान्य हो पाया। जाम खुलने बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें