फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं के चुनाव में सपा ने बसपा के किले को ढहाया

Thu, 05 Nov 2015 12:21 AM IST
मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक में बसपा के अभेद्य माने जाने वाले किले को सपा ने अपनी रणनीति के तहत ढहा दिया। भाजपा और कांग्रेेस का भी यहां सूूपड़ा साफ हो गया। जिला पंचायत की तीनों सीटों पर सपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुुए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के चुुनाव में बसपा नेे मिर्जापुुर प्रथम से रवीश पाल कुशवाहा, मिर्जापुर द्वितीय से जरीना बेगम तथा मिर्जापुुर तृतीय सेे सुुुनीता कश्यप को प्रत्याशी बनाया था, जबकि भाजपा नेे मिर्जापुुर प्रथम से पूूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह यादव, मिर्जापुर द्वितीय सेे ममता दीक्षित तथा मिर्जापुर तृतीय से जयदेवी यादव को प्रत्याशी बनाया था। यहां कांग्रेस इस चुुनाव सेे दूूर रही थी।
जिला पंचायत की तीनों प्रतिष्ठा पूूर्ण सीटों पर मिर्जापुर प्रथम से सपा समर्थित देवेंद्र सिंह यादव ने बसपा समर्थित रवीशपाल कुशवाहा, द्वितीय से प्रियंका आयुष प्रताप सिंह विभू ने जरीना बेगम तथा सपा की ही इन्द्रासनी देेवी यादव ने सपा के ही वरिष्ठ नेता केपी सिंह यादव की पत्नी सुशीला यादव को भारी मतों से पराजित कर बसपा के अभेद्य किले को ढहाकर जलालाबाद विधान सभा क्षेत्र से दूसरी बार बसपा की टिकट पर विधायक बने नीरज कुश्वाहा मौर्य को आइना दिखा दिया। मिर्जापुर की तीनों जिला पंचायत सीटों पर भाजपा प्रत्याशी क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहकर अपनी जमानत गवां बैठे।
विज्ञापन

बता दें कि जलालाबाद विधान सभा क्षेत्र में दूसरी बार बसपा के नीरज कुशवाहा विधायक हैं। बसपा सरकार के कार्यकाल में हुए जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में इस ब्लाक में दो जिला पंचायत सीटें थीं। ब्लाक की इन दोनों सीटों पर सपा समर्थक प्रेमवीर सिंह चंदेल और आयुष प्रताप सिंह विभू ही जीते थे। परिसीमन में एक सीट बढ़ जाने से बनी तीन सीटों के संपन्न हुए जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में प्रथम सीट पिछड़ा वर्ग, द्वितीय सीट अनारक्षित महिला तथा तृतीय सीट पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित थीं। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रेमवीर सिंह चंदेल की सीट पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने से चुनाव नहीं लड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें