शाहजहांपुर। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने के लिए ऑफर मिलने की बात कहने वाले रमाशंकर दीक्षित ने बुधवार को कहा कि ऑफर देने वाले आशुतोष पांडेय ने पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के कहने पर आरोप लगाने की बात कही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका जयेश प्रसाद से कोई संपर्क नहीं है। वह कभी उनसे नहीं मिले हैं। पूर्व एमएलसी से उनके कोई संबंध नहीं हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर पूर्व एमएलसी के सामने आने व आशुतोष पांडेय पर आरोप लगाने के बाद बुधवार को जयेश प्रसाद से फोन पर बात की है। संवाद